भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने संयुक्त पेट्रोलिंग

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी 21 वीं वाहिनी गंडक बराज के अधिकारी व जवानों ने मंगलवार की सुबह पड़ोसी देश नेपाल के एपीएफ के अधिकारियों व जवानों के साथ समन्वय स्थापित कर सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग किया.

वाल्मीकिनगर. भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी 21 वीं वाहिनी गंडक बराज के अधिकारी व जवानों ने मंगलवार की सुबह पड़ोसी देश नेपाल के एपीएफ के अधिकारियों व जवानों के साथ समन्वय स्थापित कर सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग किया. यह पेट्रोलिंग सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने व सीमावर्ती अपराधों और अनाधिकृत प्रवेश को संयुक्त रूप से रोकने के उद्देश्य से चलाया गया. पेट्रोलिंग का नेतृत्व एसएसबी से एसआई अवधेश कुमार व नेपाल एपीएफ के इंस्पेक्टर बिग बहादुर गोले द्वारा किया गया. इस दौरान एसएसबी तथा नेपाल एपीएफ के जवानों ने गंडक बराज के नो मैंस लैंड पर पैदल मार्च करते हुए गश्ती अभियान चलाया. सीमा क्षेत्र से तस्करी एवं अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने और स्थानीय ग्रामीणों के बीच सुरक्षा का भाव जगाने के उद्देश्य से समय-समय पर स्थानीय प्रशासन व पड़ोसी देश के जवानों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त गश्ती अभियान चलाया जाता है. मौके पर एसएसबी के एसआई अवधेश कुमार, विनोद कुमार, सर्वेश उरांव, बलराम कुमार, राजकुमार, रंजीत कुमार, विकास कुमार के अलावा नेपाल एपीएफ के इंस्पेक्टर बिग बहादुर गोले, बबर दबराली, सूरज चौहान, साबिर अली, बृजनंदन कुमार, टीका प्रसाद पौडेल, बृजनंदन कुर्मी आदि जवान शामिल रहे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >