एसपी ने बीती रात गस्ती के दौरान कंट्रोल रूम बगहा, शस्त्रागार समेत पुलिस कर्मियों का ऑडी ड्यूटी का लिया जायजा

एसपी सुशांत कुमार सरोज ने पुलिस जिला में विधि व्यवस्था व अमन चैन के साथ शांति व्यवस्था कायम रहे.

बगहा. एसपी सुशांत कुमार सरोज ने पुलिस जिला में विधि व्यवस्था व अमन चैन के साथ शांति व्यवस्था कायम रहे. जिसका मॉनिटरिंग करते हुए मंगलवार की रात्रि में बगहा थाना में पहुंच सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगे कंट्रोल रूम के जरिए सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ड्यूटी में तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों का जायजा लिया. साथ ही इसी क्रम में महिला व पुरुष शस्त्रागार का भी अवलोकन किया. जिसमें साफ सफाई के साथ विभिन्न विवादों में पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ करते हुए जानकारी भी ली. एसपी ने जांच के क्रम में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों के ड्यूटी ओडी रजिस्टर का भी बारीकी से जांच किया एवं ओडी ड्यूटी में तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों का कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से उनका स्थलीय जांच की. पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी अपना बखूबी ड्यूटी कर रहे हैं या नहीं. इसके साथ ही उन्होंने थाना में विभिन्न कांडों का समीक्षा किया एवं थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारी को कांडों का समय से निष्पादन करने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया. वहीं कांड में फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं कुर्की जब्ती में तेजी लाने के साथ साथ पुलिसिंग व्यवस्था दुरुस्त करते हुए नियमित रूप से पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों को थाना क्षेत्र में गश्त करते रहने का निर्देश दिया. ताकि थाना क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण के साथ शांति व्यवस्था कायम बनी रहें. मौके पर एसपी सुशांत कुमार सरोज के साथ प्रचारी प्रवर मुकेश चंद कुंवर , इंस्पेक्टर संजय कुमार पाठक,थानाध्यक्ष अनिल कुमार समेत पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मी मौजूद रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >