बगहा: जुलाई महीने में 408 अपराधी गिरफ्तार, समीक्षा बैठक में SP ने दिए सख्त निर्देश

बगहा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने जुलाई 2026 की मासिक अपराध समीक्षा बैठक में कड़े निर्देश दिए हैं. इस दौरान 408 अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध बालू खनन और शराब तस्करी पर सख्त कार्रवाई की गई है. आगामी पर्वों को लेकर भी पुलिस सतर्क है.

Bagaha News: बगहा पुलिस जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने सख्त रुख अपनाया है. जुलाई 2026 की जिला स्तरीय मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में एसपी ने सभी थानाध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, गश्ती व्यवस्था मजबूत करने और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बैठक में पुलिस जिला बगहा के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीएसपी, इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे.

लंबित मामलों के जल्द निष्पादन पर जोर

पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को लंबित कांडों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही नियमित वाहन जांच अभियान, प्रभावी गश्त, निरोधात्मक कार्रवाई और पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन के मामलों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर विशेष बल दिया.

अवैध बालू खनन और शराब तस्करी पर चलेगा अभियान

बैठक में एसपी ने अवैध बालू खनन और उससे जुड़े कारोबारियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया. मद्यनिषेध अभियान की समीक्षा के दौरान शराब तस्करी और अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया. इसके अलावा डायल-112 सेवा और सीसीटीएनएस (CCTNS) की थानावार समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए.

जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी को लेकर अलर्ट

आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी पर्व को देखते हुए एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने असामाजिक तत्वों और हुड़दंगियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष गश्ती और निगरानी बढ़ाने को कहा.

जुलाई 2026 में बगहा पुलिस की प्रमुख उपलब्धियां

जुलाई महीने में बगहा पुलिस ने विभिन्न मामलों में उल्लेखनीय कार्रवाई की. पुलिस ने 408 आरोपितों को गिरफ्तार किया, जिनमें 193 अभियुक्त विभिन्न कांडों में और 215 वारंट के मामलों में पकड़े गए. वाहन जांच अभियान के दौरान 20 लाख 77 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.

इसके अलावा 2000.4 लीटर देशी और विदेशी शराब बरामद की गई, जबकि 3056.04 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया. वारंट निष्पादन के तहत 404 बेल वारंट (BW), 731 गैर-जमानती वारंट (NBW) और 235 कुर्की वारंट का निष्पादन किया गया.

12 मामलों में अपराधियों को मिली सजा

एसपी ने बताया कि जुलाई 2026 के दौरान विभिन्न मामलों में 12 अभियुक्तों को न्यायालय से सजा दिलाई गई. इनमें मानव तस्करी के 2, पोक्सो अधिनियम का 1, हत्या के 6, दहेज हत्या के 2 और एनडीपीएस अधिनियम के 1 मामले शामिल हैं.

एसपी ने क्या कहा?

बैठक के अंत में एसपी राजेश कुमार ने कहा कि अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों की सराहना करते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ अपने दायित्व निभाने का निर्देश दिया.

यह भी पढे़ं: VIDEO: श्रावण नवमी पर मनोकामना शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा परिसर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रप्रकाश आर्य

चंद्रप्रकाश आर्य वर्ष 2006 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं . उन्होंने दैनिक प्रभात खबर से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की और तभी से निष्पक्ष, तथ्यपरक तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं .वर्तमान में वे प्रभात खबर, बगहा कार्यालय में सहायक के रूप में कार्यरत हैं .सामाजिक, अपराध, राजनीति और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ मानी जाती है .अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग, तथ्य आधारित समाचारों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने के कारण उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है .

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >