9 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

स्थानीय थाना द्वारा चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत पुलिस ने गुरुवार की शाम छापेमारी कर 9 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर को धर दबोचा.

वाल्मीकिनगर. स्थानीय थाना द्वारा चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत पुलिस ने गुरुवार की शाम छापेमारी कर 9 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर को धर दबोचा. इस बाबत थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि शराब के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान में निकले पीएसआई रेशमी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल को गुप्त सूचना मिली कि चंपापुर-गोनौली पंचायत के हरैया कोट गांव निवासी विजय मुंडा अपने घर से शराब का कारोबार करता है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए उक्त स्थल पर छापेमारी की गयी. जिस दौरान घर में रखे लगभग 9 लीटर देसी शराब के साथ उक्त तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत थाना में कांड संख्या 52/25 दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. नशे में धुत दो शराबी गिरफ्तार, भेजे गये जेल रामनगर. स्थानीय पुलिस ने नशे की धुत हालत में दो शराबी को गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि 15 मई को बरगजवा गांव के जयपाल चौधरी की सूचना पर उसके शराबी पुत्र को हो हल्ला करते 112 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जिसकी पहचान बरगजवा गांव निवासी सुनील चौधरी के रूप में हुई है. साथ ही पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार गोड़ ने छंगुरही-बंजरिया में नशे में लड़खड़ाते एक शराबी को पकड़ लिया. जिसकी पहचान मटियरिया थाना के मेहनौल निवासी सुरेश राम के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दो शराबी पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >