पिपरासी: उत्क्रमित मध्य विद्यालय चनकुहवा के मरम्मत हुए भवन का हुआ उद्घाटन

bg

Piprasi School Building:  स्थानीय प्रखंड स्थित डुमरी मुराडीह पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चनकुहवा के मरम्मत हुए विद्यालय भवन का उद्घाटन बीडीओ सह प्रभारी बीईओ अनिमेश, प्रमुख प्रतिनिधि मंजेश सहनी व स्थानीय अभिभावकों ने फीता काटकर किया. इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि ने बताया कि बीते दिनों क्षेत्र भ्रमण के दौरान पाया गया कि शिशु व कक्षा एक के बच्चों का भवन अत्यंत जर्जर था. बच्चे पेड़ के नीचे और बरामदे में बैठकर पढ़ने को मजबूर थे तथा तेज बारिश व धूप में पढ़ाई प्रभावित होती थी. स्थानीय अभिभावकों व प्रधानशिक्षिका अरुणा कुमारी की मांग पर पंचायत समिति मद से मरम्मत कार्य कराया गया.

पंचायत निधि से सुधरेंगे स्कूल, नए भवनों के लिए जिला को भेजा जाएगा प्रस्ताव

बीडीओ ने बताया कि संसाधनों के अभाव में पढ़ाई प्रभावित न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है. पंचायत समिति व पंचायत निधि से मरम्मत कार्य कराए जा रहे हैं तथा नए भवनों के निर्माण हेतु जिला को प्रस्ताव भेजा जाएगा.

उद्घाटन कार्यक्रम से जुड़ी मुख्य बातें:

  • समस्या का समाधान: अब जर्जर भवन की मरम्मत होने से छोटे बच्चों को पठन-पाठन में सहूलियत होगी.
  • अभिभावकों की मांग: अभिभावकों ने बीडीओ से छात्र संख्या के अनुपात में नए कमरे बनवाने की मांग की.
  • उपस्थिति: मौके पर बीडीसी प्रहलाद राम, शिक्षक मोतीलाल चौहान, सोहन निषाद, बबलू मद्धेशिया, अमरजीत कुशवाहा आदि मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: बगहा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोग जख्मी, एक की हालत गंभीर होने पर बेतिया रेफर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >