बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा पर गैंडा कर रहा विचरण

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में पहुंचे मेहमान गैंडा का विचरण बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा पर टाइगर रिजर्व के कक्ष संख्या एम 21 में बना हुआ है.

वाल्मीकिनगर. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में पहुंचे मेहमान गैंडा का विचरण बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा पर टाइगर रिजर्व के कक्ष संख्या एम 21 में बना हुआ है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक गैंडा उत्तर प्रदेश के सोहगीबरवा के समीप टाइगर रिजर्व क्षेत्र में विचरण कर रहा है. बता दें कि टाइगर रिजर्व में गैंडा नहीं पाया जाता है. किंतु टाइगर रिजर्व से सटे पड़ोसी देश नेपाल के चितवन राष्ट्रीय निकुंज से भटक कर आने के उपरांत रविवार को टाइगर रिजर्व में उसकी उपस्थिति दर्ज की गयी थी. उसके बाद वन कर्मियों की टीम वनपाल नवीन कुमार के नेतृत्व में निरंतर उसकी चहलकदमी पर नजर बनाए हुए हैं. इस बाबत पूछे जाने पर वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र पदाधिकारी राजकुमार पासवान ने बताया कि बिहार-यूपी सीमा क्षेत्र में एम 21 में गैंडा के विचरण के संकेत मिल रहे है. वनकर्मी की टीम नियमित रूप से मॉनिटरिंग कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >