आंधी पानी से रबी फसल को क्षति, दो दिनों तक ऑरेंज अलर्ट जारी

बीते करीब 30 घंटे में पश्चिम चंपारण सहित बहुतायत बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है.

बेतिया. बीते करीब 30 घंटे में पश्चिम चंपारण सहित बहुतायत बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है. रविवार की शाम पूरे जिला में झमाझम बारिश हुई. पुनः सोमवार को दोपहर में हुई बारिश से लोगों को तेज उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है. लेकिन, इसके बाद भी मौसम विज्ञान विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार अभी और अगले दो दिन तक मौसम ऐसे ही खराब रहने की जानकारी दी गई है. मौसम विभाग ने बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के द्वारा बताया गया है कि चंपारण सहित बिहार के कई जिलों में हल्की से भारी बारिश और वज्रपात होने की बहुत संभावना है. कुछ जगहों पर ओले भी गिरने की जानकारी दी गई है.लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है. मौसम विज्ञान विभाग से जारी बुलेटिन के हमारे से मझौलिया के माधोपुर में स्थापित कृषि विज्ञान अनुसंधान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ.अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि निम्न वायु द्रोणिका के रूप चंपारण सहित बहुतायत बिहार में चक्रवाती परिसंचरण क्षेत्र बना हुआ है. जिसको लेकर पश्चिमी चंपारण समेत अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसका मतलब है कि इन जिलों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है. इन जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है.कृषि वैज्ञानिक डॉ अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि इस मौसम में बरसात से केवल गेहूं की खड़ी फसल को नुकसान और बाकी सबके लिए फायदा ही फायदा है.फलदार पेड़ों के लिए अबकी वर्षा वरदान साबित होगी.खेतों में नमी हो जाने से गरमा मूंग और सब्जी की खेती को लाभ होगा. डॉ. सिंह ने बताया कि नुकसान केवल आधी और ठनका गिरने से हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >