Bagaha News: शिक्षा, शोध एवं अकादमिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पंडित उमाशंकर तिवारी महिला महाविद्यालय, बगहा के इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अरविंद नाथ तिवारी को गुरु फाउंडेशन, रोहतक (हरियाणा) द्वारा "राष्ट्र शिक्षा गौरव सम्मान-2026" से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है. इस उपलब्धि से बगहा और पश्चिम चंपारण के शैक्षणिक जगत में खुशी का माहौल है.
West Champaran News: शिक्षा और शोध में योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान
गुरु फाउंडेशन की ओर से जारी सम्मान-पत्र के अनुसार, प्रो. डॉ. तिवारी को शिक्षा के प्रचार-प्रसार, उच्चस्तरीय शोध, अकादमिक उत्कृष्टता तथा भावी पीढ़ी के मार्गदर्शन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में दिए गए उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है. फाउंडेशन ने उनके शैक्षणिक कार्यों की सराहना करते हुए इसे शिक्षा जगत के लिए प्रेरणादायी बताया है.
15 अगस्त को रोहतक में होगा सम्मान समारोह
यह सम्मान भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रोहतक (हरियाणा) में आयोजित विशेष समारोह में प्रदान किया जाएगा. फाउंडेशन ने प्रो. डॉ. तिवारी के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं.
बगहा और बिहार के लिए गौरव की बात
प्रो. डॉ. अरविंद नाथ तिवारी के राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित होने पर शिक्षाविदों, सहकर्मियों, विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है. लोगों ने इसे बगहा और बिहार के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.
यह भी पढ़ें: बेतिया नगर निगम क्षेत्र में सड़क और नाला निर्माण को मिली रफ्तार, जलजमाव से मिलेगी राहत
