धनहा-रतवल पुल से 47 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक बाइक को पुलिस ने की जब्त

धनहा थाना पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर धनहा -रतवल पुल से 47 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक बाइक को जब्त किया है.

बगहा. धनहा थाना पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर धनहा -रतवल पुल से 47 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक बाइक को जब्त किया है.वहीं बाइक सवार दो शराब तस्कर पुलिस से हाथ छुड़ाकर भाग गया निकला.

थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि पुलिस वाहन जांच कर रही थी. तभी यूपी के तरफ से एक बाइक पर सवार दो लोग पहुंचे. पुलिस रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार भागने लगे. पुलिस ने पीछा किया. कुछ दूर जाने के बाद जब शराब कारोबारी देखा कि पकड़ जायेगे. तो दोनो बाइक छोड़ नदी में कूद गए एवं तौर कर फरार हो गए. उन्होंने बताया कि जब बाइक की तलाशी की गई तो, बाइक पर बोरा में 47 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ. थाना प्रभारी ने बताया कि, शराब एवं बाइक को जब्त कर लिया गया है. बाइक के नंबर के आधार पर शराब तस्कर तक पहुंच जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >