Bettiah: रक्षाबंधन पर पुलिस ने वाहन चालकों को बांधी राखी, दिलाया सड़क सुरक्षा का संकल्प

रक्षाबंधन के अवसर पर पश्चिम चंपारण पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक अनूठा अभियान चलाया. वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ महिला पुलिसकर्मियों ने राखी बांधकर जीवन की सुरक्षा का संकल्प दिलाया.

Bettiah News: रक्षाबंधन के अवसर पर पश्चिम चंपारण पुलिस ने शुक्रवार को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया. स्टेशन चौक और बस स्टैंड, बेतिया के आसपास चले अभियान में पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों, वाहन चालकों और बस चालकों को सुरक्षित यातायात के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी दी.

वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का दिया संदेश

अभियान में वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक यातायात अतनु दत्त और यातायात थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार मौजूद रहे.

पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की अपील की. साथ ही निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और नशे की स्थिति में वाहन नहीं चलाने की सलाह दी गयी.

वाहन चालकों को ओवरटेकिंग के दौरान विशेष सावधानी बरतने तथा यातायात संकेतों और नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया.

महिला पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को बांधी राखी

महिला पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को बांधी राखी | Prabhat Khabar Network

अभियान का सबसे खास पहलू महिला पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन चालकों को राखी बांधना रहा. पुलिसकर्मियों ने राखी बांधकर वाहन चालकों से स्वयं के साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के जीवन की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार और सजग रहने की अपील की.

महिला पुलिसकर्मियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल यातायात नियमों का पालन करने तक सीमित नहीं है. यह सड़क पर हर व्यक्ति के जीवन की रक्षा का संकल्प भी है.

सुरक्षित ड्राइविंग के लिए पुलिस ने किया जागरूक

पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को समझाया कि तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाना और यातायात नियमों की अनदेखी सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बन सकती है. इसलिए वाहन चलाते समय नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है.

वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने आम लोगों और वाहन चालकों से सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की. उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस का सहयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया.

यह भी पढ़ें

नौतन में कार से 291 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >