पुलिस ने तीन गिरफ्तारी के साथ 34 वारंटों का किया निष्पादन, विभिन्न वाहनों पर 1.03 लाख का लगाया जुर्माना

पुलिस जिला बगहा में विधि व्यवस्था के साथ पुलिसिंग व्यवस्था दुरुस्त रखते हुए शांति व्यवस्था कायम रहे इसको लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है.

बगहा. पुलिस जिला बगहा में विधि व्यवस्था के साथ पुलिसिंग व्यवस्था दुरुस्त रखते हुए शांति व्यवस्था कायम रहे इसको लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है. पुलिस ने कांडों का समय से निष्पादन के साथ तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी किया है. वही दूसरी ओर पुलिस ने कुल 34 वारंटों का निष्पादन किया है. जबकि अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान में यातायात समेत पुलिस ने कुल 473 वाहनों के जांच के उपरांत एक लाख 3 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया है. इस बाबत एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि थाना क्षेत्रों में विधि व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल बनी रहे इसको लेकर थाना क्षेत्र में आने जाने वाले प्रत्येक नागरिकों, वाहन चालकों व गैर सामाजिक गतिविधियों के रोकथाम के लिए लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सीमावर्ती उत्तर प्रदेश व नेपाल सीमा से सटे थानाध्यक्षों व पुलिस पदाधिकारियों व सख्त निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने सीमा क्षेत्रों में पैनी नजर बनाए रखें. ताकि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति के साथ शराब तस्करी पर पूर्णतया अंकुश लगाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >