Bagaha Kurki Action: पुलिस जिला बगहा में फरार अभियुक्तों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में गोबर्धना थाना क्षेत्र के बखरी बाजार निवासी फरार अभियुक्त राज कुमार राम एवं रानी कुमारी के विरुद्ध न्यायालय से निर्गत आदेश के आलोक में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई.
एसपी के निर्देश पर दप्रसं के प्रावधानों के तहत हुई कार्रवाई
एसपी राजेश कुमार के निर्देश पर गोबर्धना थाना पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता के प्रावधानों के तहत अभियुक्तों के घर पहुंचकर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई पूरी की. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए विधि-सम्मत प्रक्रिया अपनाई. स्थानीय लोगों की मौजूदगी में आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं भी पूरी की गईं.
लंबे समय से चल रहे थे फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
गोबर्धना थानाध्यक्ष जयकुमार ने बताया कि संबंधित अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे. न्यायालय से कुर्की-जब्ती का आदेश प्राप्त होने के बाद पुलिस टीम ने उनके घर पर कार्रवाई की. उन्होंने स्पष्ट किया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान निरंतर चलेगा.
ये भी पढ़ें:डेंगू को लेकर सीएचसी अलर्ट, दो बेड का विशेष वार्ड तैयार और दवाएं मुस्तैद
