नरकटियागंज. सरकार दिव्यांगजनों के साथ है. सरकार की ओर से मिलने वाली हर सुविधा को दिव्यांगजनों तक पहुंचाया जाएगा. उक्त बातें वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने कही. वे प्रखंड में गुरुवार को दिव्यांगता शिविर में बैटरी स्वचालित ट्राय सायकिल व उपकरण वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. सांसद ने कहा कि दिव्यांगता को अभिशाप मानने की जगह ईश्वर का वरदान मान सभी को दिव्यांगजनों के प्रति आदर का भाव रखने की जरुरत है. दिव्यांग वे है जिनके अंग दिव्य हैं वे ईश्वर के रूप हैं. हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने ही दिव्यांग नाम दिया.दिव्यांगों के हर सुख दुख में हम और हमारी सरकार उनके साथ है. दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में अधिकारी भी सजगता दिखाए.उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आये दिव्यांगों को सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी भी दी. बता दें कि भारत सरकार के अधिकारिता मंत्रालय की ओर से एडिप योजना के तहत गुरुवार को प्रखंड के विवाह भवन में दिव्यांगजनों के बीच उनके उपयोगिता संबंधी सामग्री का वितरित किया गया. बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने बताया कि दिव्यागंजनों के बीच सामग्री का वितरण किया गया है. दिव्यांगजनों के बीच 15 बैट्री चलित सायकिल, 33 ट्राई सायकिल, 20 कान के सुनने की मशीन 2 सीपी चेयर, दो एडीएल किट 46 बैशाखी 2 ब्लाइंड स्टीक 5 स्टीक और 5 व्हील चेयर समेत 67 उपकरणों का वितरण किया गया. बीडीओ श्री सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के अधिकारिता मंत्रालय की ओर से एडिप योजना के तहत पूरे अनुमंडल क्षेत्र के दिव्यांगजनों को उनके आवश्यकता अनुसार निःशुल्क उपकरण उपलब्ध कराया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ना है. इस मौके पर जदयू के अनिल कुमार, प्रकाश गुप्ता, अखिलेश्वर तिवारी उर्फ पिंटु तिवारी, रामेश्वर सर्राफ, उपेन्द्र वर्मा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संतोष मिश्र, डिग्री प्रसाद कुशवाहा, विनय ठाकुर, मनान अंसारी, लालबाबु कुशवाहा, समेत अन्य मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
