विभिन्न मांगों को लेकर संगठनों ने किया प्रखंड मुख्यालयों में प्रदर्शन

प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा और भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार और बिचौलियों द्वारा उगाही को लेकर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया.

नरकटियागंज. प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा और भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार और बिचौलियों द्वारा उगाही को लेकर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा माले के नेता केदार राम ने किया. इस कार्यक्रम में पार्टी के दर्जनों महिला पुरुष कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से नारेबाजी करते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचे. सरकार और अधिकारियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. भाकपा माले के नेता केदार राम, सुरेश द्विवेदी, नजरें आलम, अजीत वर्मा,कलावती देवी ने बताया कि पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर जॉब कार्ड बनाओ तथा जॉब कार्ड के नाम पर बिचौलियों द्वारा लूट पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे. बाद में शिष्टमंडल सिओ सुधांशु शेखर से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा और सीओ के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन संपन्न हो गया.

मैनाटांड़ प्रतिनिधि के अनुसार अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा और माले के संयुक्त तत्वावधान में राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत प्रखंड कार्यालय के समक्ष मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया. मौके पर मौजूद खेग्रामस के जिलाध्यक्ष सीताराम राम, अच्छेलाल राम, इन्द्रदेव कुशवाहा, बन्हू राम, लक्ष्मण राम, रामप्रसाद गिरी, श्रीकांत ठाकुर सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. वहीं भूमिहीनों की झोपड़ी पर बुलडोजर चलाना बंद किया जाये आदि छह सूत्री मांग शामिल रहें है. धरना-प्रदर्शन के बाद बीडीओ के माध्यम से जिला पदाधिकारी को आवेदन दिया गया. इधर बेतिया में प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता सुनील कुमार राव ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार मनरेगा मजदूरों, खेत मजदूरों, ग्रामीण गरीबों के मुद्दे के प्रति असंवेदनशील है. माले नेता व मुखिया नवीन कुमार ने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना में जॉब कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है, जॉब कार्ड बनवाने में बड़े पैमाने पर बिचौलियों का दखल अंदाजी दिखाई पड़ रहा है इसलिए बड़े पैमाने पर पंचायत में कैंप लगा कर जॉब कार्ड बनवाने की गारंटी किया जाए. मौके पर भाकपा माले नेता सुरेंद्र चौधरी, जोखु चौधरी, ठाकुर साह, राजेंद्र प्रसाद, संजय कुशवाहा, मुखलाल मुखिया, शिवप्रसन मुखिया, भैरव चोधरी,रंजीत चौधरी,अशोक मुखिया, जोखू महतो, अनिरूध महतो,शेख करमुलाह, मुना मुखिया, समशाद अंसारी,ठाकुर महतो, बिनोद कुशवाहा, धर्मेन्दर कुशवाहा, नवल किशोर प्रसाद आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >