दो बाइक की आमने सामने टक्कर में एक की मौत

दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर में एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है.

योगापट्टी. दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर में एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है. वहीं दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है. घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के पटेरवा चौक के पास की बताई जा रही है. एक बाइक सवार मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. वहीं दूसरा बाइक सवार थाना क्षेत्र के हरपुरवा गांव निवासी मदन चौधरी के 28 वर्षीय पुत्र राकेश चौधरी के रूप में हुई है. राकेश चौधरी बस के खलासी का कार्य करता है. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम मनुआपुल नवलपुर मुख्य मार्ग में पटेरवा चौक के पास एक बाइक सवार राकेश चौधरी लक्ष्मीपुर चौक के तरफ जा रहा था. वहीं दूसरा बाइक सवार फतेहपुर चौक से बेतिया के तरफ जा रहा था. दोनों बाइक सवारों की रफ्तार काफी तेज थी इस कारण दो में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई. टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि पटेरवा चौक के दुकानदार व ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी 112 की मोबाइल पुलिस टीम को दिया. साथ ही थाना को भी सूचना दी थाना के एएसआई शिवनारायण सिंह पुलिस बल व 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को स्थानीय सीएचसी ले गई. सीएचसी के डॉक्टर आजाद आलम ने बताया कि एक बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी. वहीं दूसरा जख्मी बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी है. उसकी स्थिति गंभीर है. वहीं जख्मी व्यक्ति का इलाज इमरजेंसी में एमएफडब्ल्यू विशाल कुमार व डॉक्टर आजाद की मौजूदगी में की गई. योगापट्टी थाना अध्यक्ष कंचन भास्कर ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. उसके पॉकेट में आधार कार्ड या कोई अन्य कागजात नहीं था. शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए बेतिया जीएमसीएच भेजा जा रहा है. मृतक की पहचान होने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा. स्कूल बस की ठोकर से महिला की मौत सिकटा. कंगली थाना क्षेत्र के कठिया मठिया गांव में एक स्कूली बस की ठोकर से 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई है. मृतक लालबाबू चौहान की पत्नी तारा देवी (52) बताई गई है. घटना के बाद बस चालक बस से लेकर फरार हो गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बस पूर्वी चंपारण के भेलाही बाजार स्थित एनजीएम पब्लिक स्कूल की बताई जा रही है. उक्त बस चालक स्कूल से छुट्टी होने के बाद बच्चे को उतारकर कठिया मठिया गांव से वापस आ रहा था तभी यह घटना घटी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त बस चालक काफी तेजी से बस लेकर निकल रहा था जिससे दुर्घटना घटी है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है. थानाध्यक्ष मोहम्मद लाडले ने बताया कि मृतक के शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया गया है. स्कूल बस को जप्त कर थाना लाया जा रहा है, चालक फरार है. पुलिस मामले की तहकीकत में जुट गई है. फिलवक्त घटना में पीड़ित पक्ष के तरफ से कोई आवेदन अभी नहीं मिला है. आवेदन मिलते ही अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >