मकान का छज्जा गिरने से एक की मौत, एक जख्मी

नगर के वार्ड संख्या 19 में एक जर्जर मकान का छज्जा गिरने से एक 14 वर्षीय किशोर कि मौके पर ही मौत हो गई.

रामनगर. नगर के वार्ड संख्या 19 में एक जर्जर मकान का छज्जा गिरने से एक 14 वर्षीय किशोर कि मौके पर ही मौत हो गई. इसके साथ ही एक अन्य 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इससे नगर के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने थाना रोड की मुख्य सड़क को जाम कर दिया है. घटना के तुरंत बाद स्थानीय पीएचसी में मृतक किशोर को लाया गया. जहां चिकित्सक राजेश कुमार ने उसे मृत बताया है. इसको लेकर सैकड़ों की संख्या में लोग अस्पताल परिसर में जुटे हुए है. मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. घटना के विरोध में नगर के थाना रोड की मुख्य सड़क को जाम कर दिया. स्थानीय अपर थानाध्यक्ष सतीश कुमार समेत नगर परिषद के सभापति प्रतिनिधि नागेंद्र साह, उपसभापति प्रतिनिधि सुजल सिंह ने आकर घटना का हाल जाना. मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया. मृतक की पहचान वार्ड 19 निवासी 14 वर्षीय करन राय पिता छोटेलाल प्रसाद के रूप में हुई है. एक जख्मी की पहचान अजय गुप्ता के रूप में हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >