70 वर्षीय वृद्ध का फुलवारी में लटका मिला शव, जांच शुरू

नगर के वार्ड संख्या 4 में एक वृद्ध की फुलवारी में फंदे से लटक रहा शव बरामद किया गया है.

नरकटियागंज. नगर के वार्ड संख्या 4 में एक वृद्ध की फुलवारी में फंदे से लटक रहा शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान नंदपुर निवासी अतुल्लाह देवान 70 वर्ष के रूप में की गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह लोगों ने देखा कि नंदपुर में एक सुनसान फुलवारी में पेड़ से उक्त वृद्ध का शव लटक रहा है. मुहल्ले वासियों ने इसकी सूचना वृद्ध के घरवालों को दी. घरवाले पहुंच कर फंदे से लटके शव को उतारकर घर ले गए और उसके कफन दफन की तैयारी में जुट गए. उसी समय किसी ने पुलिस को फोन कर दिया. सूचना पर प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष डॉ सपना रानी और पुलिस निरीक्षक अवनीश कुमार सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे. पूछताछ के क्रम में मृतक की पत्नी मुन्नी खातून ने पुलिस को बताया कि उसके पति को किसी ने मारा नहीं है, वह स्वयं खुदकुशी कर लिए हैं. वहीं मृतक के पुत्र कलाम हुसैन ने पुलिस को अपने दिए बयान में बताया कि उसके पिता की दिमागी हालत खराब थी. बराबर मरने की बात कहते थे. रात में अचानक घर से निकल गए. काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिले तो घर के सभी सदस्य घर में आकर सो गए. सुबह में जब फोन पर लोगों ने बताया तो सभी परेशान हो गए और लाश को उतारकर घर ले आए. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष डॉ सपना रानी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >