Festival Special Train: नई दिल्ली-दरभंगा के बीच 10 अक्टूबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें कबसे होगी बुकिंग

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे नई दिल्ली और दरभंगा के बीच एक स्पेशल ट्रेन चला रहा है. यह ट्रेन 10 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगी, जिससे दशहरा, दीपावली और छठ पर घर आने-जाने वालों को बड़ी राहत मिलेगी.

पश्चिम चंपारण: दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिहार आने-जाने वाले यात्रियों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इस संबंध में रेलवे बोर्ड की ओर से पत्र जारी किया गया है. इसके तहत गाड़ी संख्या 04098 एवं 04097 नई दिल्ली-दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस का परिचालन बेतिया-नरकटियागंज रेलखंड से प्रतिदिन किया जाएगा.

10 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगी ट्रेन

गाड़ी संख्या 04098 नई दिल्ली-दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस का परिचालन 10 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक होगा. वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 04097 दरभंगा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 11 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक चलेगी. दोनों दिशाओं में ट्रेन के 47-47 फेरे निर्धारित किये गये हैं.

रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन नई दिल्ली से चलकर गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर होते हुए दरभंगा पहुंचेगी. इससे दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले बिहार के यात्रियों को पर्व के दौरान घर आने-जाने में सुविधा मिलेगी.

नरकटियागंज में सुबह 4:50 बजे पहुंचेगी ट्रेन

गाड़ी संख्या 04098 नई दिल्ली-दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल नई दिल्ली से सुबह 9:30 बजे खुलेगी. अगले दिन यह ट्रेन नरकटियागंज में सुबह 4:50 बजे और बेतिया में 5:28 बजे पहुंचेगी.

वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 04097 दरभंगा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल दरभंगा से दोपहर 3 बजे खुलेगी. यह ट्रेन उसी दिन बेतिया में रात 8:23 बजे और नरकटियागंज में रात 9:25 बजे पहुंचेगी.

पर्व के दौरान यात्रियों को मिलेगी राहत

फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के परिचालन से दशहरा, दीपावली एवं छठ पर्व में दिल्ली समेत अन्य स्थानों से बिहार आने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है. पर्व के दौरान नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह ट्रेन यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी.

कब से बुक कर सकते हैं टिकट?

रेलवे के सामान्य 60 दिन के Advance Reservation Period के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली से चलने वाली गाड़ी संख्या 04098 के लिए टिकट बुकिंग करीब 11 अगस्त से शुरू होनी चाहिए. वहीं, 11 अक्टूबर को दरभंगा से चलने वाली गाड़ी संख्या 04097 के लिए बुकिंग करीब 12 अगस्त से शुरू होनी चाहिए. यात्री IRCTC की वेबसाइट या रेलवे आरक्षण केंद्र से उपलब्धता के अनुसार टिकट बुक कर सकते हैं. हालांकि, फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग रेलवे की ओर से आरक्षण प्रणाली में ट्रेन को उपलब्ध कराये जाने के बाद ही की जा सकती है.

यह भी पढ़ें

बैरिया स्कूल में मिड-डे मील को लेकर शिकायत, छात्रों के विरोध और मारपीट का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश कुमार पांडेय

सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >