दुनिया में आने से पहले ही अनाथ हुआ बच्चा, मामूली कहासुनी बना खूनी संघर्ष, युवक की मौत

नौतन के मड़ुआहा गांव में बुधवार रात पूर्व विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. गंभीर रूप से घायल 25 वर्षीय मुकेश यादव की जीएमसीएच बेतिया में इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना के बाद गांव में पुलिस कैंप कर रही है.

बेतिया मर्डर: बरदाहा पंचायत के मड़ुआहा वार्ड-13 में बुधवार देर रात पूर्व विवाद को लेकर हुई मारपीट में 25 वर्षीय मुकेश यादव की मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल मुकेश को परिजन इलाज के लिए जीएमसीएच, बेतिया ले गए थे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में तनाव फैल गया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है.

कहासुनी के बाद शुरू हुई मारपीट

परिजनों के अनुसार, मुकेश यादव का गांव के ही वीरेंद्र उर्फ गिरी यादव से पहले से विवाद चल रहा था. बुधवार रात दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई. इसके बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई. इस घटना में मुकेश समेत करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच, बेतिया ले जाया गया, जहां मुकेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम

घटना के संबंध में मुकेश के परिजनों ने मारपीट के दौरान गोली चलाए जाने का भी आरोप लगाया है. हालांकि, इस आरोप की पुलिस की ओर से अभी पुष्टि नहीं की गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जहां टीम ने साक्ष्य जुटाए.

एक हिरासत में, गांव में पुलिस कैंप

पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. घटना में शामिल अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस के अनुसार, घटना के कारणों और इसमें शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है. मुकेश की मौत के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है.

एक साल पहले हुई थी शादी

मुकेश की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी और उसकी पत्नी आठ माह की गर्भवती है. पति की मौत की खबर के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों व घायलों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:

Bettiah News: विश्वविद्यालय स्तरीय कुश्ती में कॉलेज के छात्रों का जलवा, रामबाबू को गोल्ड और मिथिलेश को सिल्वर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजकुमार पासवान

राजकुमार पासवान वर्ष 2001 से पश्चिम चंपारण के नौतन प्रखंड में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. इन्होंने दस्यु सरगनाओं के आतंक, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर अपनी अलग पहचान बनाई. वर्तमान में वे प्रभात खबर से संवाददाता के रूप में जुड़े हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >