Bettiah Crime News: नौतन में कार से 291 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

नौतन थाना पुलिस ने खाप टोला के पास वाहन जांच के दौरान एक कार से 291 लीटर शराब बरामद की है. पुलिस ने इस मामले में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है, जो शिकारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Bettiah News: नौतन थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खाप टोला के समीप वाहन जांच के दौरान 291 लीटर शराब बरामद की है. पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

वाहन जांच के दौरान कार से मिली शराब

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस टीम खाप टोला के समीप नियमित वाहन जांच कर रही थी. इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली गयी.

तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई. पुलिस ने तत्काल कार को जब्त कर लिया और उसमें सवार दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया.

शिकारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं दोनों आरोपित

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के बहुहरवा खुर्द निवासी पपन उर्फ अनिष कुमार और रीतिक कुमार के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार दोनों से पूछताछ की गयी है. बरामद शराब को जब्त कर तस्करी में प्रयुक्त कार को थाने लाया गया है.

शराब के स्रोत और खरीदारों की जांच

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लायी गयी थी और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी.

पुलिस संभावित खरीदारों और शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है.

यह भी पढ़ें

गंडक नदी में दिखा विशाल मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत; बाढ़ के बीच बढ़ी चिंता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजकुमार पासवान

राजकुमार पासवान वर्ष 2001 से पश्चिम चंपारण के नौतन प्रखंड में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. इन्होंने दस्यु सरगनाओं के आतंक, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर अपनी अलग पहचान बनाई. वर्तमान में वे प्रभात खबर से संवाददाता के रूप में जुड़े हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >