नरकटियागंज की टीम ने पटना को 5- 0 से दी शिकस्त

नगर के प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में सोमवार को स्व. राम हर्ष पाठक मेमोरियल महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन मैच नरकटियागंज बनाम पटना के बीच खेला गया.

नरकटियागंज. नगर के प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में सोमवार को स्व. राम हर्ष पाठक मेमोरियल महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन मैच नरकटियागंज बनाम पटना के बीच खेला गया. अत्यंत रोमांचकारी मुकाबले में नरकटियागंज टीम ने पटना टीम को 5-0 गोल से पराजित किया. मैच के पहले हाफ में नरकटियागंज की टीम 2-0 से बढ़त बनाई आफ के बाद नरकटियागंज टीम 3 और गोल मारकर 5-0 की बढत बना ली मैच के अंत तक नरकटियागंज के खिलाड़ियों ने बढत बनाए रखी और 5-0 से जीत हासिल की. मैच के शुरुआत से पहले विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मैच के मुख्य अतिथि एसडीएम सूर्य प्रकाश गुप्ता, सभापति रीना देवी, उपसभापति पूनम देवी, टाउन क्लब के अध्यक्ष वर्मा प्रसाद, सचिव सुनील वर्मा आकाश श्रीमुख समेत अन्य ने दोनों खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. टाउन क्लब के सचिव सुनील वर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता कप स्वर्गीय राजेश श्रीवास्तव एवं उपविजेता ट्रॉफी टी.पी.वर्मा काॅलेज के पूर्व प्राचार्य स्वर्गीय रिपुसूदन वर्मा की स्मृति में दिया जाएगा. मैच में प्रथम गोल करने वाली नरकटियागंज के खिलाड़ी को 1000 रुपए का नकद पुरस्कार समाजसेवी शंभू प्रसाद गोंड ने दी. फुटबॉल मैच का संचालन शिक्षक मुकुंद मुरारी राम और उद्घोषक रामाशंकर प्रसाद ने किया. मौके पर प्राचार्य डॉ अरविन्द तिवारी, राधेश्याम तिवारी, अवध किशोर सिन्हा, अवधेश तिवारी, भोट चतुर्वेदी, संतोष राज, राजेश जायसवाल, रामाशंकर प्रसाद, ओमप्रकाश शर्मा, पिटू वर्मा, आशीष रतन, सत्यम श्रीवास्तव, संतोष राज,शिक्षक विरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >