सारी तैयारियां पूरी, आज होगा नंदनगढ़ महोत्सव

नगर पंचायत लौरिया के साहु जैन स्टेडियम में नंदनगढ़ महोत्सव कार्यक्रम शाम चार बजे से प्रारंभ होगा.

लौरिया . नगर पंचायत लौरिया के साहु जैन स्टेडियम में नंदनगढ़ महोत्सव कार्यक्रम शाम चार बजे से प्रारंभ होगा. महोत्सव में जिले के सभी सांसद, मंत्री, विधायक एवं विधान पार्षद की उपस्थिति में महोत्सव का उदघाटन किया जायेगा. कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार एवं जिला प्रशासन पश्चिम चंपारण बेतिया के संयुक्त तत्वावधान में नंदनगढ़ महोत्सव का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम स्थल पर पंडाल लाइट सजावट कुर्सी बारकेडिंग के साथ सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं. नंदनगढ़ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है. जिसमें जिले के स्थानीय कलाकार के साथ अन्य कलाकार भी आमंत्रित किया गया है. महोत्सव के लिए स्टेडियम को सजाया गया है. वहीं प्रशासन द्वारा इस संबंध में लगाकर अधिकारी जायजा ले रहे हैं. वहीं नौ साल बाद नंदनगढ़ महोत्सव के आयोजन से स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है. वहीं जिला अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के अधिकारी लगातार कैंप किये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >