लौरिया में खेत से सिंचाई का मोटर चोरी, किसान ने पुलिस से लगाई गुहार

पश्चिम चंपारण के नंदनगढ़ के पास खेत से धान की रोपाई के लिए लगाया गया सिंचाई मोटर चोरी हो गया. इस घटना से किसान सुभाष तिवारी को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है. क्षेत्र के अन्य किसानों में भी असुरक्षा का माहौल है.

West Champaran News: नगर पंचायत लौरिया क्षेत्र के नंदनगढ़ के पास खेत में सिंचाई के लिए लगाया गया मोटर अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया. घटना से किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है, जबकि क्षेत्र के किसानों में भी चिंता का माहौल है.

रोपनी के लिए खेत में लगा था मोटर

जानकारी के अनुसार पड़रौन निवासी सुभाष तिवारी अपने खेत में धान की रोपनी के लिए मोटर से सिंचाई कर रहे थे. बुधवार रात मोटर से खेत में पानी चलाने के बाद वह घर लौट गए. गुरुवार सुबह जब खेत पहुंचे तो मोटर गायब मिला.

खोजबीन के बाद भी नहीं मिला सुराग

किसान ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन मोटर का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी लौरिया थाना को दी और मोटर बरामद करने के साथ चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. किसानों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में असुरक्षा का माहौल बन रहा है. उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kaushik kumar

कौशिक कुमार उर्फ राजा मिश्रा ने वर्ष 2011 में पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया प्रखंड से प्रभात खबर के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की. सामाजिक, राजनीतिक और विकास से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना इनकी पहचान रही है. बंद पड़ी लौरिया चीनी मिल को चालू कराने तथा एचपीसीएल परियोजना जैसे जनहित के विषयों पर भी वें लगातार सक्रिय रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >