एमजेके कॉलेज के पांच असिस्टेंट प्रोफेसर्स को वाइस चांसलर उत्कृष्ट शोध पुरस्कार, BRABU के वीसी ने दिया अवार्ड

शिक्षक दिवस पर एमजेके कॉलेज के पांच शिक्षकों को शोध और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर सम्मान मिला. कॉलेज प्रशासन ने भी सभी सम्मानित शिक्षकों को जल्द अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करने की बात कही है.

शोध पुरस्कार: शिक्षक दिवस 2026 के अवसर पर महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय के पांच सहायक प्राध्यापकों को शोधपरक नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए “वाइस चांसलर उत्कृष्ट शोध पुरस्कार” से सम्मानित किया गया. बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) दिनेश चंद्र राय ने शिक्षक दिवस समारोह में शिक्षकों को यह सम्मान प्रदान किया.

पांच सहायक प्राध्यापकों को मिला सम्मान

सम्मान पत्र प्रदर्शित करते एमजेके कॉलेज के सम्मानित सहायक प्राध्यापक गण

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नवल किशोर बैठा ने बताया कि सम्मानित शिक्षकों में बर्सर सह प्राध्यापक डॉ. योगेन्द्र सम्यक (भूगोल), डॉ. विकास कुमार (मनोविज्ञान), डॉ. वीरेश कुमार (अर्थशास्त्र), डॉ. इंदु शुक्ला (गणित) और डॉ. हफीजुर्र रहमान (जंतु विज्ञान) शामिल हैं.

इन सभी शिक्षकों को शोध और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए विश्वविद्यालय की ओर से “वाइस चांसलर उत्कृष्ट शोध पुरस्कार” प्रदान किया गया है.

कॉलेज परिवार ने जताई खुशी

प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नवल किशोर बैठा ने कहा कि महाविद्यालय के पांच शिक्षकों को एक साथ यह सम्मान मिलना पूरे कॉलेज परिवार के लिए गौरव की बात है. उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

उन्होंने कहा कि शिक्षकों की ऐसी उपलब्धियां महाविद्यालय में शोध और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करती हैं. इससे दूसरे शिक्षक और विद्यार्थी भी शोध एवं नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे.

कॉलेज प्रशासन भी करेगा सम्मानित

प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन की ओर से भी सम्मानित शिक्षकों को जल्द ही सम्मानित किया जाएगा. कॉलेज प्रशासन सभी शिक्षकों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मान प्रदान करेगा.

उन्होंने कहा कि शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से किया गया यह आयोजन निश्चित रूप से प्रेरणादायक है. ऐसे प्रयास शिक्षकों को अपने शोध कार्यों और शैक्षणिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हैं.

प्राचार्य ने सम्मानित सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करते रहने की शुभकामना दी.

यह भी पढे़ं:

स्नेक बाइट: जहरीले सांप के डंसने से व्यक्ति की हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि 'रंक'

90 के दशक में विद्यार्थी जीवन से ही रवि 'रंक' के आलेख, निबंध, संस्मरण और कविताएं क्षेत्रीय पत्र पत्रिकाओं के लिए लिखते रहे हैं. हिंदी विषय में स्नातकोत्तर योग्यताधारी रवि 'रंक' ने दैनिक हिंदुस्तान के पटना से प्रकाशित उत्तर बिहार संस्करण के साथ जनवरी 2001 से अपनी पत्रकारिता शुरु की. फरवरी 2020 में हिंदुस्तान से अलग होकर प्रभात खबर के पश्चिम चंपारण संस्करण में बतौर जिला मुख्यालय संवाददाता के रूप में पदस्थापित हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >