घर में चोरी करते नाबालिग धराया

घर में घुसकर चोरी करते एक नाबालिग को गृह स्वामी ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है.

नरकटियागंज . नगर के नागेंद्र तिवारी चौक अवस्थित एक घर में घुसकर चोरी करते एक नाबालिग को गृह स्वामी ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. मामले में नागेंद्र तिवारी चौक निवासी मकान मालिक टुन्ना तिवारी ने पुलिस को बताया कि उक्त किशोर उसके घर में घुसकर पहले खेप में घर में रखा कपड़ा और कुछ सामान चोरी कर ले गया. दुसरे खेप में घर में खड़ी कार का वाईजर तोड़ दिया और कार का गेट तोड़ उसमें रखी सामान चोरी करने के फिराक में था. हालांकि कार का अलार्म अचानक बजने से वह पकड़ा गया है. गृह स्वामी ने बताया कि पकड़ाया नाबालिग कहां का रहने वाला है पता नहीं है, फिलहाल उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि नाबालिग से उसके परिजनों के बारे में पुछताछ की जा रही है. पुछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >