चारपहिया वाहन नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या

थाना क्षेत्र के खाप टोला गांव में शुक्रवार की रात दहेज लोभियों ने चार पहिया वाहन नहीं मिलने पर दो बच्चे की मां को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया.

नौतन. थाना क्षेत्र के खाप टोला गांव में शुक्रवार की रात दहेज लोभियों ने चार पहिया वाहन नहीं मिलने पर दो बच्चे की मां को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया. शनिवार की सुबह घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. विवाहिता की हत्या को लेकर पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है. हत्या के इस संबंध में विवाहिता के पिता पूर्वी चंपारण हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मटियरिया हट्टा टोला गांव निवासी दरोगा ठाकुर ने विवाहिता के ससुर बहिर ठाकुर पति अंबिका ठाकुर व सास को नामजद बनाया है. पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री की शादी विगत वर्ष 2019 में खाप टोला निवासी अंबिका ठाकुर से हुईं थीं. जिसमें सामर्थ्य के अनुसार अपने पुत्री को बाइक, नगद व जेवरात, कपड़े समेत हर सामग्री उपहार में दिये थे. शादी के बाद विवाहिता व उसके पति के वैवाहिक जीवन से एक पांच वर्ष की पुत्री कृती कुमारी व एक तीन वर्ष का पुत्र कृष कुमार है. शादी के दो वर्ष बाद ही ससुराल वालों के दबाव पर विवाहिता का पति उपहार में मिले बाइक को वापस कर दिया तथा चार चक्के वाहन की मांग को लेकर दबाव बनाया शुरू किया. इधर इस बात को लेकर पति समेत सभी घर वाले विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे. जिसकी सूचना विवाहिता अपने पिता व मां से की. जहां चार चक्का वाहन देने से वे इंकार कर गये. इधर शुक्रवार की रात विवाहिता के साथ मारपीट भी किया गया तथा उसका गला दबाकर ससुराल वाले फरार हो गये. घर पर खामोशी देख आस पास के लोगों ने मारपीट की सूचना विवाहिता के मायके दिया. जहां विवाहिता के पिता कुछ लोगों के साथ नौतन आये तथा पुलिस को सारी बात बताकर अपने लड़की के घर पहुंचे. घर के अंदर जब पुलिस पहुंची तो घर वाले फरार थे और विवाहिता का शव घर में पड़ा था. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि विवाहिता के गले पर काला निशान पड़ा था. पुलिस शव को कब्जे में लेकर विवाहिता के पिता के बयान पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >