घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, गांव में पसरा मातम

नौतन थाना क्षेत्र के डबरिया वार्ड संख्या सात में एक विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला. पांच वर्ष पूर्व हुई शादी के बाद यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

West Champaran News: नौतन थाना क्षेत्र के डबरिया वार्ड संख्या सात में बुधवार की रात एक विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला. सूचना मिलते ही नौतन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

Nautan News:पांच वर्ष पहले हुई थी शादी

मृतका की पहचान तारकेश्वर राम की पत्नी गुड़िया देवी के रूप में हुई है. वह बैरिया प्रखंड के मच्छरगांवा गांव निवासी शिवपूजन राम की पुत्री थीं. करीब पांच वर्ष पहले उनकी शादी डबरिया निवासी देवलाल राम के पुत्र तारकेश्वर राम से हुई थी. दंपती के दो छोटे बच्चे हैं.

पति पंजाब में करता है मजदूरी

बताया जाता है कि तारकेश्वर राम पंजाब में मजदूरी करते हैं और फिलहाल बाहर हैं. परिजनों के अनुसार बुधवार रात गुड़िया देवी घर में फंदे से लटकी मिलीं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की.

आवेदन मिलने के बाद होगी आगे की कार्रवाई

मायके पक्ष ने फिलहाल घटना के संबंध में कुछ भी बताने से इनकार किया है. थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया कि मामले में अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:बंधन बैंक में अचानक बजने लगा इमरजेंसी सायरन, पहुंची पुलिस तो ये मामला आया सामने


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजकुमार पासवान

राजकुमार पासवान वर्ष 2001 से पश्चिम चंपारण के नौतन प्रखंड में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. इन्होंने दस्यु सरगनाओं के आतंक, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर अपनी अलग पहचान बनाई. वर्तमान में वे प्रभात खबर से संवाददाता के रूप में जुड़े हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >