वाल्मीकि नगर में अचानक आई तेज आंधी व बारिश में गिरे कई पेड़,विद्युत आपूर्ति हुई ठप

बगहा पुलिस जिला में शुक्रवार की शाम आई अचानक तेज आंधी व तेज बारिश से भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिलाई.

बगहा/वाल्मीकिनगर. बगहा पुलिस जिला में शुक्रवार की शाम आई अचानक तेज आंधी व तेज बारिश से भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिलाई. वहीं कई घरों की छप्पर उड़े. बिजली के तार पर पेड़ की डाली गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई. जल संसाधन विभाग के कई कॉलोनियों में बिजली के तारों पर पेड़ की डाली गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है. वहीं मुख्य मार्ग सहित अन्य कई जगहों पर भी पुराने जर्जर पेड़ों के गिरने के अलावा बिजली की तार टूट जाने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप है. जिसे दुरुस्त करने में विद्युत कर्मी लगे है. वहीं वाल्मीकि नगर-बगहा मुख्य सड़क पर पेड़ गिर जाने से कई घंटों तक आवागमन ठप रहा. सड़क के दोनों ओर गाड़ी की लंबी कतार लगी रही. पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही वन कर्मियों की टीम घटना स्थल पर पहुंच गयी और राहगीरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद रास्ते पर गिरे पेड़ को काट कर रास्ते की सफाई करने में लगी हुई है. इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि आंधी के कारण मुख्य सड़क व जंगल मार्ग पर गिरे पेड़ों की साफ-सफाई कर दी गई है. सुचारू रूप से आवा गमन शुरू हो चुकी है. दूसरी तरफ एसएसबी कालेश्वर बीओपी परिसर में लगे टेंट तेज आंधी से क्षतिग्रस्त हो गया. व परिसर में एक पेड़ गिर पड़ा. हालांकि इसमें कोई खास नुकसान नहीं हुआ है. समाचार लिखे जाने तक वाल्मीकि नगर में बिजली आपूर्ति बाधित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >