Bettiah: राजस्थान में पिकअप की ठोकर से मैनाटांड के विसुन साह की मौत, गांव में मचा कोहराम

पश्चिम चंपारण के मैनाटांड थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव के रहने वाले विसुन साह की राजस्थान में सड़क हादसे में दुखद मौत हो गई. जयपुर में एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई. इस घटना से उनके पैतृक गांव में मातम पसर गया है और परिवार पर गहरा दुख छाया हुआ है.

West Champaran News: मैनाटांड थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव निवासी विसुन साह की राजस्थान में सड़क हादसे में मौत हो गयी. गुरुवार की रात करीब 11 बजे जयपुर के चाकसू थाना क्षेत्र के कुथुम में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की खबर मिलते ही रमपुरवा गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

कैंटिन का काम खत्म कर डेरा लौट रहे थे विसुन साह

जानकारी के अनुसार, विसुन साह राजस्थान के जयपुर में चाकसू थाना क्षेत्र के कुथुम में परिवार के साथ रहते थे. वहां वे गाड़ी बॉडी मेकिंग फैक्ट्री में कैंटिन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे.

गुरुवार की रात कैंटिन का काम खत्म करने के बाद वे अपने डेरा लौट रहे थे. इसी दौरान हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

घटना की सूचना मिलने पर चाकसू पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की.

पत्नी और बेटे ने मौके पर पहुंचकर देखा शव

हादसे की जानकारी मिलने के बाद विसुन साह की पत्नी सविता देवी और पुत्र मंजय साह मौके पर पहुंचे. वहां का दृश्य देखकर दोनों दहाड़ मारकर रोने लगे. पत्नी बार-बार बेहोश हो जा रही थीं. आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला.

मंजय साह ने घटना की जानकारी गांव में रह रहे अपने चाचा मुन्ना साह और भाई धनंजय साह को दी. इसके बाद रमपुरवा स्थित घर में भी चीख-पुकार मच गयी.

मां बोलीं, अब हमरा लाल कहां से अइये

बेटे की मौत की खबर सुनकर मृतक की मां मुस्मात बसंती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. वह छाती पीट-पीटकर रो रही थीं. परिजनों के अनुसार, बेटे की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचने लगे. पूरे गांव में शोक का माहौल है.

शनिवार शाम तक गांव पहुंच सकता है शव

परिजनों के अनुसार, राजस्थान में विसुन साह के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. शनिवार की शाम तक शव के पैतृक गांव रमपुरवा पहुंचने की संभावना है.

परिवार के सामने आर्थिक संकट

ग्रामीणों ने बताया कि विसुन साह मेहनती और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे. परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए वे राजस्थान में रहकर कैंटिन चलाते थे. उनकी अचानक मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है.

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

यह भी पढ़ें

उत्तर बिहार में 30 अगस्त से भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने किसानों को किया सतर्क

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत कुमार पटेल

रंजीत कुमार पटेल ने वर्ष 2020 में पत्रकारिता की शुरुआत की और पश्चिम चंपारण के मैनाटाड़ प्रखंड रिपोर्टर के रुप में प्रभात खबर से जुड़कर क्षेत्रीय पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाने के कारण वें तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >