निजी फाइनेंस कर्मी से 50 हजार की लूट

हरनाटांड़. एक निजी फाइनेंस कर्मी से अज्ञात अपराधियों ने 50 हजार रुपये की लूट कर ली है.

हरनाटांड़. एक निजी फाइनेंस कर्मी से अज्ञात अपराधियों ने 50 हजार रुपये की लूट कर ली है. घटना शुक्रवार की दोपहर करीब 2:15 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार फाइनेंस कंपनी का कर्मी जितेंद्र कु साह पिता प्रभु साह लौकरिया थाना क्षेत्र के नीतीश नगर से किस्त की राशि वसूली कर नीतीश नगर से पगडंडी के रास्ते वाल्मीकिनगर रोड रेलवे स्टेशन आ रहा था. इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी से करीब 50 हजार की लूट ली है. घटना की सूचना पर पहुंची लौकरिया थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है. लौकरिया थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि कर्मी के द्वारा 50 हजार रुपया लूट की सूचना दी गई है. पुलिस इस मामले में नीतीश नगर व आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >