Bettiah : स्टेट हाइवे पर तेंदुआ, भालू, अजगर व हिरणों का दिखा झुंड

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व अपने प्राकृतिक सौंदर्य के साथ धर्म स्थली और ऐतिहासिक महत्व के लिए दिन प्रतिदिन प्रसिद्ध है.

Bettiah : हरनाटांड़. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व अपने प्राकृतिक सौंदर्य के साथ धर्म स्थली और ऐतिहासिक महत्व के लिए दिन प्रतिदिन प्रसिद्ध है. इसके साथ ही यहां जंगल में वास कर रहे वन्यजीव व खूबसूरत वादियां पर्यटकों को अपनी ओर खिंचती है. यहां आने वाले पर्यटकों को एक साथ जंगल, पहाड़ और नदी की खूबसूरती के साथ वन्यजीव को देखने को मिलता है. यही वजह है कि लगातार यहां पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है. गर्मियों की छुट्टी में पर्यटकों की पहली पसंद वाल्मीकिनगर हो चुका है. एक माह के अंदर वीटीआर के वन प्रक्षेत्रों के जंगलों के बीचोबीच से होकर गुजरी मदनपुर-वाल्मीकिनगर स्टेट हाईवे सड़क पर सैलानियों को रात के अंधेरे में एक माह में पांच बार तेंदुएं, भालू, हिरण आदि वन्यजीवों की दिलदार सड़क पर चुका है. सैलानियों द्वारा मोबाइल के कैमरे में वीडियो कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. जंगल में इन दिनों बाघ, तेंदुआ, हिरण, गौर, सांभर, भालू, चीतल समेत विभिन्न प्रजाति के जानवरों की अठखेलियां परवान पर हैं. इसके साथ ही सैकड़ों प्रजाति के पक्षियों की चहचहाहट से वीटीआर गूंज रहा है. थोड़ी देर के लिए यह दृश्य खूबसूरत हो जाती हैं. लेकिन ऐसा मौका बहुत कम ही सैलानियों को मिलता है. वही बीते शनिवार की देर रात बगहा से भेड़ियारी जा रहे टेंपो सवार यात्रियों ने हरदिया चाती के समीप सड़क पार करते भालू को देखा है. वहीं बीते गुरुवार की रात हल्की बारिश में गाड़ी की हेडलाइट की रोशनी पर धीरे-धीरे सड़क पार कर रहे हिरणों की झुंड ने पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. बता दें कि अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा हैबिट्स प्रबंधन के मामले में वीटीआर को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा मिल चुकी है. तीन वर्ष वीटीआर को कैट्स एक्रिडेशन हो चुका है. वीटीआर का जंगल इको सिस्टम के साथ-साथ जानवरों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए देश में बेहतर स्थान पर माना जा रहा है. यह मिलने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर की मान्यता पाने वाला वीटीआर देश के 14 वां टाइगर रिजर्व हो गया है.

अक्सर सड़कों पर नजर आ जाते हैं वन्यजीव

वही वीटीआर के वन संरक्षक सह क्षेत्र निदेशक डॉ. नेशामणि के. ने बताया कि वीटीआर में बाघ तेंदुआ समेत शाकाहारी वन्यजीवों की संख्या है, तभी तो दिख रहे हैं. मदनपुर-वाल्मीकिनगर स्टेट हाईवे सड़क के दोनों तरफ घना जंगल है. वन्यजीव अक्सर एक ओर की जंगल से निकलकर दूसरी ओर जाने के लिए सड़क पार करते दिख जाते हैं. सड़क पर हिरणों की झुंड देखे जाने से इंकार नहीं किया जा सकता है. देर रात में आवागमन बंद होने से सड़क सुनसान हो जाते हैं तो वन्यजीव जंगल से निकल कर सड़क पार कर इधर-उधर भ्रमण करते रहते हैं. सीएफ ने बताया कि वीटीआर के जंगल में बाघों की दहाड़ सुनाई देने लगी है. जंगलों से गुजरी प्रत्येक सड़कों पर कहीं ना कहीं बाघ, तेंदुआ, हिरण, मोर, भालू आदि जंगली वन्यजीव दिखाई देने लगे हैं. सैलानियों से अपील है कि स्टेट हाईवे सड़क पर अपना वाहन धीरे-धीरे चलाए. ताकि वन्यजीवों को कोई नुक्सान नहीं हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >