डेंगू को लेकर सीएचसी अलर्ट, दो बेड का विशेष वार्ड तैयार और दवाएं मुस्तैद

लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने डेंगू संक्रमण की आशंका को देखते हुए कमर कस ली है. अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए विशेष वार्ड, दवाएं और रैपिड टेस्ट किट तैयार हैं. आशा कार्यकर्ताओं को भी प्रशिक्षित किया गया है.

 Lauriya Dengue Alert: बरसात के मौसम में डेंगू संक्रमण की आशंका को देखते हुए लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने तैयारियां तेज कर दी हैं. अस्पताल में डेंगू मरीजों के इलाज के लिए दो बेड का विशेष वार्ड बनाया गया है. साथ ही रैपिड टेस्ट किट, आवश्यक दवाएं और रैपिड रिस्पॉन्स टीम की व्यवस्था भी की गई है.

फाइलेरिया कार्यालय की टीम ने लिया तैयारियों का जायजा

जिला फाइलेरिया कार्यालय से पहुंचे सुजीत कुमार वर्मा एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोशन कुमार ने अस्पताल की तैयारियों का जायजा लिया. अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध मरीजों की तत्काल जांच और उपचार की व्यवस्था उपलब्ध है. गंभीर मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर उच्च स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया जाएगा.

आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण, सतर्कता की अपील

डॉ. रोशन कुमार ने बताया कि सभी आशा कार्यकर्ताओं को डेंगू के लक्षणों की पहचान, बचाव और संदिग्ध मरीजों को अस्पताल भेजने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है. सुजीत कुमार वर्मा ने लोगों से घरों के आसपास पानी न जमा होने देने, मच्छरदानी का उपयोग करने और तेज बुखार होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जांच कराने की अपील की.

ये भी पढ़ें: बगहा: 'ऑपरेशन नया सवेरा-3.0' के तहत मानव तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kaushik kumar

कौशिक कुमार उर्फ राजा मिश्रा ने वर्ष 2011 में पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया प्रखंड से प्रभात खबर के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की. सामाजिक, राजनीतिक और विकास से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना इनकी पहचान रही है. बंद पड़ी लौरिया चीनी मिल को चालू कराने तथा एचपीसीएल परियोजना जैसे जनहित के विषयों पर भी वें लगातार सक्रिय रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >