मशीन मरम्मति के दौरान ऊंचाई से गिरने से मजदूर की मौत

स्थानीय चीनी मिल में मंगलवार को मशीन मरम्मति के दौरान ऊंचाई से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गयी.

बगहा. स्थानीय चीनी मिल में मंगलवार को मशीन मरम्मति के दौरान ऊंचाई से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक मेरठ का रहने वाला 35 वर्षीय रेहान था. वह ठेकेदार के माध्यम से मिल में काम करने आया था. इसी दौरान हादसा हुआ. अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया. सिर में गहरी चोट लगी. जिससे मौके पर ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं बीएन त्रिपाठी ने बताया कि तौफीक ठेकेदार मेरठ के रहने वाले हैं. ठेकेदार द्वारा स्वयं अपने देखरेख में कार्य कराया जा रहा था. ऊंचाई से गिरने पर उसे चोट लगी. जिसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया और रास्ते में उसकी मृत्यु हो गयी है. पुलिस संबंधित ठेकेदार एवं उसके प्रतिनिधि से आवश्यक पूछताछ कर रही है. वही पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराने हेतु पुलिस शव को अपने कब्जे में ले लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >