Bettiah: शिविर लगा पुराने खातों की हुई केवाइसी, योजनाओं की दी गयी जानकारी

एसबीआई मैनाटाड़ के तत्वावधान में प्रखंड के बस्ठा गांव स्थित सीएसपी में शिविर लगाकर पूर्व में खोले गये खातों की रि-केवाईसी की गयी.

मैनाटांड़. एसबीआई मैनाटाड़ के तत्वावधान में प्रखंड के बस्ठा गांव स्थित सीएसपी में शिविर लगाकर पूर्व में खोले गये खातों की रि-केवाईसी की गयी. मौके पर एसबीआई मैनैजर सिंताशु , मुखिया प्रतिनिधि नफीस आरज़ू, सीएसपी संचालक रामकिशोर प्रसाद कुशवाहा,आदि मौजूद रहें. कैंप में एसबीआई मैनैजर सिंताशु शेखर ने बताया कि गांवों में चल जा रहे इस अभियान के तहत 30 सितंबर तक सभी गांवों को कवर किया जायेगा. शिविर में लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन से लोगों को जोड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा कि पीएम सुरक्षा बीमा योजना सरकार द्वारा शुरू की गई एक दुर्घटना बीमा योजना है. जिसका उद्देश्य नागरिकों को सस्ती दरों पर दुर्घटना बीमा कवर प्रदान करना है. उन्होंने कहा कि अटल पेंशन योजना सरकार द्वारा शुरू की गई. एक सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसका उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को पेंशन लाभ प्रदान करना है. यह योजना विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं. योजना के तहत लाभार्थी को 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद पेंशन का लाभ मिलना शुरू होता है. कैंप में लोगों को साइबर फ्रोड से बचने की भी जानकारी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >