West Champaran News: कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मच्छरगामा नगर पंचायत के हथिया मोहल्ला वार्ड संख्या-02 स्थित समाजसेवी संजीव कुमार सोनी के आवास पर भव्य श्रीकृष्ण जागरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन लोरिया विधायक विनय बिहारी, नगर पंचायत अध्यक्ष अश्विनी कुमार समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.
विधायक विनय बिहारी ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन
कार्यक्रम में विधायक विनय बिहारी और नगर पंचायत अध्यक्ष अश्विनी कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे. मौके पर वार्ड सदस्य सरिता देवी, उनके पति मनोज फौजी, समाजसेवी मोहम्मद नुरैन, प्रभात कुमार, धनंजय सोनी, डॉ. सुनील कुमार, अमन और प्रिंस समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.
कलाकारों की प्रस्तुतियों से भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु
श्रीकृष्ण जागरण में कलाकार रुद्र राजा, प्रीति राय, शिवानी पांडेय, अंशु बाला एवं आयुष सिंह शेर ने एक से बढ़कर एक भक्ति प्रस्तुतियां दीं. कलाकारों की प्रस्तुति से श्रद्धालु देर रात तक भक्तिरस में सराबोर रहे. कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण की भक्ति से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा.
संगीता सोनू ने किया मंच संचालन
कार्यक्रम का मंच संचालन संगीता सोनू ने किया, जबकि कार्यक्रम प्रबंधन की जिम्मेदारी प्रवीण कुमार सिंह ने संभाली. आयोजकों की ओर से कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की गयी थीं.
कलाकारों और अतिथियों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने सभी कलाकारों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया. इस दौरान समिति और आयोजन से जुड़े लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया.
आरती के बाद हुआ कार्यक्रम का समापन
जागरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंत में श्रीकृष्ण की आरती की गयी. इसके बाद कार्यक्रम का समापन हुआ और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए.
यह भी पढ़ें: नेपाल से गांजा लेकर भारतीय सीमा में घुस रहा था तस्कर, SSB ने दबोचा
