सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं | Prabhat Khabar Network

बलराम-सहस्रार्जुन की पूजा से सजा बेतिया का ऑडिटोरियम, जुटा कलवार समाज, प्रतिभाएं हुईं सम्मानित

पश्चिम चंपारण में कलवार विकास समिति द्वारा आयोजित स्वजातीय सम्मेलन में समाज के लोगों ने सामाजिक एकता, भाईचारा, शिक्षा और सेवा का संकल्प लिया. इस भव्य आयोजन में युवाओं को आगे आने और समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया गया.

बेतिया न्यूज: कलवार विकास समिति, पश्चिम चंपारण के तत्वावधान में रविवार को बड़ा रमना स्थित ऑडिटोरियम में भगवान श्री बलराम एवं भगवान श्री सहस्रार्जुन के पूजन समारोह सह स्वजातीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सामाजिक एकता, भाईचारा, शिक्षा, संस्कार, सेवा और समाज के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री बलराम एवं भगवान श्री सहस्रार्जुन की विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंगलाचरण के साथ हुआ. समाज के लोगों ने भगवान की पूजा कर समाज, परिवार एवं राष्ट्र की सुख-शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की.

बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

समारोह में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. बच्चों की प्रस्तुति में भारतीय संस्कृति, सामाजिक एकता एवं संस्कारों का संदेश देखने को मिला. कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा और उत्साह की अतिथियों एवं समाज के लोगों ने सराहना की तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया.

प्रतिभाओं और विशिष्ट लोगों का सम्मान

समारोह में समाज के जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, प्रशासनिक एवं विभिन्न विशिष्ट पदों पर कार्यरत लोगों तथा अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले स्वजातीय बंधुओं को सम्मानित किया गया. समिति की ओर से सम्मान का उद्देश्य समाज के प्रतिभावान एवं उपलब्धि प्राप्त लोगों को प्रोत्साहित करना तथा नई पीढ़ी को उनके कार्यों से प्रेरणा दिलाना बताया गया. अतिथियों ने एकता और संगठन को बताया विकास की आधारशिला बताया.

सम्मेलन में मौजूद कलवार समाज के लोग| Prabhat Khabar Network

शिक्षा, रोजगार और समाज सेवा में आगे आए युवा

कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने कलवार समाज के इतिहास, परंपरा, सामाजिक एकता, शिक्षा, संस्कार एवं विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार व्यक्त किए. वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए आपसी सहयोग, एकजुटता और संगठन को मजबूत करना आवश्यक है. युवाओं को शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सेवा एवं रचनात्मक कार्यों में आगे आने का आह्वान किया गया. साथ ही समाज के लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई.


सांसद समेत तमाम गणमान्यजन हुए शामिल

समारोह में सांसद डॉ संजय जायसवाल, वन एवं पर्यावरण मंत्री रामचंद्र साह, पूर्व सांसद रमा देवी, नरकटिया विधायक विशाल साह, ढाका के पूर्व विधायक पवन जायसवाल, पड़रौना विधायक मनीष जायसवाल, पूर्वी चम्पारण के पूर्व जिला पार्षद राजेंद्र प्रसाद गुप्ता एवं चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन सहित समाज के अनेक गणमान्य अतिथियों एवं स्वजातीय बंधुओं की सहभागिता रही.

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्रा| Prabhat Khabar Network

प्रतिभावान विद्यार्थियों को मिलेगा प्रोत्साहन

समाज सेवा और संगठन को लेकर समिति का संकल्प कलवार विकास समिति के अनुसार समिति का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकता, भाईचारा, शिक्षा, संस्कार, सेवा एवं समग्र विकास को बढ़ावा देना है. समिति की ओर से समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने, जरूरतमंद लोगों की सहायता करने तथा समाज के योग्य एवं प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित करने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया गया


तमाम गणमान्यजन रहे मौजूद

समारोह में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, युवाओं, महिलाओं, छात्र-छात्राओं एवं समाज के सभी सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. कार्यक्रम में मंच संचालन सुनील गुप्ता व अंकित गुप्ता ने किया. मौके पर अध्यक्ष पप्पू कुमार गुप्ता, डॉ सुशील प्रसाद चौधरी, डॉ अमिताभ चौधरी, रविन्द्र प्रसाद, रुपेश रंजन, रमण गुप्ता, अरविंद कुमार गुप्ता, अभिषेक गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहें.

कलवार समाज के लोग | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक अगस्टीन

आलोक अगस्टीन ने वर्ष 2004 से पत्रकारिता में सक्रिय रहने के साथ पत्रकारिता व जनसंचार में माखनलाल से स्नातक तथा स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की हैं. नोएडा के साधना एकेडमी ऑफ मीडिया स्टडीज से फोटो एंड वीडियो जर्नलिज्म में डिप्लोमा के पश्चात 2015 में बेतिया प्रभात खबर से जुड़कर अबतक कार्य कर रहे हैं. इसके पूर्व बेतिया में ही हिन्दुस्तान के साथ साथ पटना के अनेक स्थानीय चैनलों में रिपोर्टर की भूमिका निभाई है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >