भितहा में चंद्रपुर पीपी तटबंध का निरीक्षण, गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर सिंचाई विभाग सतर्क

गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने चंद्रपुर पीपी तटबंध का गहन निरीक्षण किया. मुख्य अभियंता ने तटबंध की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और 24 घंटे निगरानी के निर्देश दिए. उन्होंने तटबंध के पूरी तरह सुरक्षित होने का दावा किया है.

West Champaran News: गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर एवं संभावित बाढ़ को देखते हुए बुधवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने चंद्रपुर पीपी तटबंध का गहन निरीक्षण किया. मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार, बाढ़ विशेषज्ञ अब्दुल हमीद तथा अधीक्षण अभियंता धनंजय कुमार ने अभियंताओं की टीम के साथ तटबंध के 28 से 35 किलोमीटर के बीच संवेदनशील स्थलों का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की.

Bhitaha News: संवेदनशील स्थलों का किया गया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तटबंध की स्थिति का बारीकी से आकलन किया तथा संबंधित अभियंताओं से सुरक्षा संबंधी तैयारियों की जानकारी ली. मुख्य अभियंता ने कहा कि संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

तटबंध पूरी तरह सुरक्षित होने का दावा

मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि वर्तमान में चंद्रपुर पीपी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है. उन्होंने कहा कि कहीं भी कटाव, रिसाव या दबाव जैसी कोई स्थिति नहीं पाई गई है. विभाग की ओर से तटबंध की लगातार निगरानी की जा रही है और सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय पहले से सुनिश्चित किए जा चुके हैं.

24 घंटे निगरानी रखने के दिए निर्देश

मुख्य अभियंता ने अधिकारियों एवं अभियंताओं को निर्देश दिया कि तटबंध की चौबीसों घंटे निगरानी की जाए. किसी भी स्थान पर असामान्य गतिविधि या संभावित खतरे के संकेत मिलने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देकर आवश्यक सुरक्षात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि बाढ़ की स्थिति में लोगों की जान-माल की सुरक्षा प्रभावित न हो.

निरीक्षण में कई अभियंता रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता विजय कुमार पाल, सहायक अभियंता इंद्रदेव सिंह एवं उमेश कुमार, कनीय अभियंता रवि कुमार, जीवन प्रकाश दीप, सुबोध कुमार, अजय कुमार, चंदन कुमार सहित सिंचाई विभाग के अन्य अभियंता एवं कर्मी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: वीटीआर के जंगल से सटे गांवों में पानी घुसा, प्रशासन से राहत और सड़क मरम्मत की मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar roy

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >