मूसलाधार बारिश से बदला मौसम का मिजाज, उमस भरी गर्मी से मिली राहत, खिले किसानों के चेहरे

पश्चिम चंपारण के भितहां प्रखंड में लगातार हो रही झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है. किसानों के चेहरे खिल उठे हैं क्योंकि यह बारिश उनकी धान, गन्ना और केला जैसी फसलों के लिए अमृत समान साबित हो रही है.

Bhitaha Rain Relief: पश्चिम चंपारण के भितहां प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की रात से लगातार हो रही झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. पिछले कई दिनों से जारी उमस और भीषण गर्मी से तड़प रहे स्थानीय लोगों को इस मानसूनी बारिश से बड़ी राहत मिली है. वहीं. क्षेत्र के किसानों ने भी इस बारिश का दिल से स्वागत करते हुए राहत की सांस ली है. किसानों का कहना है कि यह बारिश फसलों के लिए अमृत समान है. जिससे सूख रहे खेतों को नया जीवन मिला है.

धान की नर्सरी, गन्ना और केला फसलों को संजीवनी

स्थानीय किसानों के अनुसार. लंबे समय से अच्छी बारिश नहीं होने के कारण धान की नर्सरी (बिचड़ा). गन्ना. केला समेत अन्य खरीफ फसलें बुरी तरह प्रभावित हो रही थीं. और वे सूखने की कगार पर पहुंच चुकी थीं. अब इस मूसलाधार बारिश के होने से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंच गई है. जिससे फसलों की बढ़वार काफी बेहतर होगी. इसके साथ ही किसानों को डीजल पंप चलाकर सिंचाई करने पर होने वाले अतिरिक्त आर्थिक खर्च से भी बड़ी बचत हुई है. बारिश से खेतों में पानी जमा होने के बाद पशुओं के लिए हरा चारा आसानी से उपलब्ध होने की संभावना बढ़ गई है. जिससे स्थानीय पशुपालकों को भी बड़ा लाभ मिलेगा.

धान की रोपाई में आएगी तेजी, मौसम हुआ सुहाना

क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों ने बताया कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह संतुलित बारिश का सिलसिला जारी रहा. तो इलाके में धान की रोपाई के कार्य में तेजी आएगी और कृषि कार्यों को नई गति मिलेगी. हालांकि. किसानों ने भगवान से यह भी प्रार्थना की है कि अत्यधिक बारिश के कारण खेतों में जलजमाव की स्थिति पैदा न हो. इस बारिश के चलते भितहां के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. पूरे क्षेत्र में चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत दी है. किसानों का स्पष्ट मानना है कि समय पर हुई यह बारिश इस खरीफ सीजन के लिए किसी बड़े वरदान से कम नहीं है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash kumar roy

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >