डीएम दरबार में 155 की सुनवाई, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया.

बेतिया. जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना. जनता दरबार में कई समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया. साथ ही कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.जिलाधिकारी के जनता दरबार में 155 मामले आए. जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने के लिए निर्देशित किया गया. जनता दरबार में कई तरह के मामले आए. इनमें राजस्व, शिक्षा, आपूर्ति, आवास, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या आदि शामिल हैं. जिलाधिकारी ने हर मामले को बहुत गौर से सुना और नियमानुसार समाधान की दिशा में आवेदन को आगे बढ़ाया. जिन लोगों के द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया. उनमें आरती देवी, राजदेव ठाकुर, बेबी देवी, जगदीश राम, मिथलेश कुमार शुक्ल, शोभा देवी, प्रमोद कुमार द्विवेदी, अनिल कुमार मिश्र, गफूर अंसारी, मुकेश कुमार गुप्ता, सुमन देवी, शकुंतला कुमारी, यमुना यादव, बिटू सिंह, कलाम अंसारी आदि के नाम शामिल हैं. मौके पर एडीएम विभागीय जांच कुमार रविन्द्र, एडीएम सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता रोचना माद्री व निधि राज, ओएसडी, जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >