West Champaran News: कुमारबाग थाना क्षेत्र के जबदौल गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक किराना दुकान में छापेमारी कर करीब 1.140 ग्राम गांजा और 0.3 ग्राम स्मैक जैसा दिखने वाला मादक पदार्थ बरामद किया. पुलिस ने दुकान संचालक सनी कुमार (24) और उसकी मां गीता देवी (45) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.
Chanpatia News: गुप्त सूचना पर किराना दुकान में छापेमारी
पुलिस के अनुसार जबदौल गांव स्थित किराना दुकान में मादक पदार्थों की बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी. सूचना के सत्यापन के बाद कुमारबाग पुलिस की टीम ने दुकान में छापेमारी की. तलाशी के दौरान गांजा और स्मैक जैसा दिखने वाला पदार्थ बरामद हुआ.
छोटी-छोटी पुड़िया में गांजा बेचने की सूचना
पुलिस को सूचना मिली थी कि दुकान में गांजा की छोटी-छोटी पुड़िया तैयार कर ग्राहकों को बेची जाती हैं. तलाशी के दौरान मादक पदार्थ छोटी-छोटी पुड़िया के साथ खुले रूप में भी मिला. पुलिस ने बरामद पदार्थों को जब्त कर लिया.
दुकानदार और उसकी मां गिरफ्तार
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने किराना दुकानदार सनी कुमार और उसकी मां गीता देवी को गिरफ्तार किया. दोनों से मामले को लेकर पूछताछ की गई. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुकान पर मादक पदार्थ कहां से लाए जाते थे और इस कारोबार में अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका है या नहीं.
न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए दोनों आरोपित
कुमारबाग थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दुकान में छापेमारी की गई थी. वहां से गांजा और स्मैक जैसा दिखने वाला मादक पदार्थ बरामद हुआ. दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ें: मोतिहारी में बीआरएबीयू कॉलेज कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, 11 से 14 अगस्त तक चलेगा आंदोलन
