वाल्मीकि नगर:- सीमावर्ती नेपाल में हो रही बारिश का असर अब गंडक बराज पर दिखने लगा है. गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है. इससे कहीं कटाव का खतरा है तो कई जगह तटवर्ती गांवों में पानी फैलने का डर बना हुआ है.गंडक बराज नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों के अनुसार जलस्तर में डेढ़ से दो फीट की वृद्धि हो सकती है. नदी का पानी बढ़ने पर तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगता है. वहीं पानी कम होने पर कटाव की तीव्रता बढ़ जाती है. बीते 24 घंटे से नेपाल में फिर से बारिश शुरू हो गई है। बारिश होने से नदी का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है. नदी के जलस्तर में निरंतर बढ़त होने से निचले हिस्से में बसे लोग परेशान हैं.राहत की बात यह है कि पानी का फैलाव अभी तटवर्ती गांवों में नहीं हो रहा है. कुल मिलाकर गंडक नदी का जलस्तर तो बढ़ रहा है, लेकिन फिलहाल खतरे की कोई बात नहीं है. गंडक के जल अधिग्रहण क्षेत्र में मध्यम दर्जे की बारिश के कारण गंडक नदी का जलस्तर दो लाख क्यूसेक को पार कर सकता है.
तेजी से बढ़ रहा गंडक नदी का जलस्तर

गंडक नदी का बढ़ता जलस्तर। | Prabhat Khabar Network
Copied link
तेजी से बढ़ रहा गंडक नदी का जलस्तर