वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की भ्रमण पर पहुंचे फ्रांसीसी एलेक्स

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की ख्याति सुन यहां के प्राकृतिक और भौगोलिक तथा नैसर्गिक सुंदरता का दीदार को लगातार देश सहित विदेश से पर्यटक वाल्मीकिनगर पहुंच रहे हैं.

वाल्मीकिनगर. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की ख्याति सुन यहां के प्राकृतिक और भौगोलिक तथा नैसर्गिक सुंदरता का दीदार को लगातार देश सहित विदेश से पर्यटक वाल्मीकिनगर पहुंच रहे हैं. इसी क्रम में ईस्ट फ्रांस से 26 वर्षीय एलेक्स अपने दो दिवसीय दौरे पर रविवार को वीटीआर पहुंचे. यहां पहुंच कर ने जल, जंगल, पहाड़ सहित अन्य प्राकृतिक, भौगोलिक और नैसर्गिक सुंदरता को देख काफी उत्साहित हुए. इस बाबत एलेक्स ने बताया कि मैं पहली बार भारत भ्रमण पर पहुंचा हूं. पिछले चार माह से भारत के कई राज्य गुजरात, उत्तर प्रदेश और बिहार का भ्रमण कर रहा हूं. इस दौरान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए कुंभ मेला में भी भ्रमण किया हूं. अभी होली का त्योहार बीता है. जिसका भी लुत्फ मैंने बगहा में अपने एक मित्र के साथ उठाया है. पिछले दो दिनों से मैं वीटीआर का भ्रमण कर रहा हूं. यहां के बारे में मैंने सुना था. यहां भ्रमण के दौरान यहां के बारे में जितना सुना था उससे ज्यादा देखने को मिला है. जिससे में काफी प्रभावित हुआ हूं. मौका मिला तो फिर से मैं यहां घूमने आऊंगा. इधर रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि पर्यटकों की संतुष्टि हमारी पहली प्राथमिकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >