बॉर्डर पर नेपाल क्षेत्र में चार घर व पांच बीघा गेहूं जले, गांव में मची अफरा तफरी

भारत-नेपाल सीमा के नेपाल क्षेत्र में भलुवाहिया से मिर्जापुर गांव के बीच सरेह में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई, और धू-धू कर 4 घर व 5 बीघा गेहूं का फसल जल गया.

इनरवा.भारत-नेपाल सीमा के नेपाल क्षेत्र में भलुवाहिया से मिर्जापुर गांव के बीच सरेह में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई, और धू-धू कर 4 घर व 5 बीघा गेहूं का फसल जल गया. बताया जाता है कि नेपाल भलुवाहिया गांव के सरेह में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पराली जलाने के लिए आग लगाई गई थी. हवा तेज होने के कारण पराली की चिंगारी से खेतों में आग लग गई. जिसमें बुनिलाल यादव, विनोद यादव, हाकिम यादव सहित 10 लोगों के खेत में 5 बीघा गेहूं का फसल जलकर राख हो गया. वहीं आग की लपटों ने 4 घर को भी अपने आघोष में के लिया. धीरे-धीरे नेपाल के मिर्जापुर गांव की तरफ आग बढ़ने लगी थी. लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. अनन-फानन में ग्रामीणों ने पानी टैंकर मंगा कर, कई घंटों तक आग को बुझाने के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >