कड़ी प्रशासनिक चौकसी के बीच शुरू हुआ इंटर बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

कड़ी प्रशासनिक चौकसी के बीच नगर के चार मूल्यांकन केंद्रों पर इंटरमीडिएट बोर्ड की वार्षिक परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन गुरुवार से शुरू हो गया.

बेतिया. कड़ी प्रशासनिक चौकसी के बीच नगर के चार मूल्यांकन केंद्रों पर इंटरमीडिएट बोर्ड की वार्षिक परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन गुरुवार से शुरू हो गया. मूल्यांकन कार्य आठ मार्च तक जारी रहने की समय सीमा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा निर्धारित की गई है.मूल्यांकन के पहले दिन पहले सत्र में सभी केंद्रों पर परीक्षक व प्रधान परीक्षक के योगदान की प्रक्रिया पूरी की गई. वहीं दूसरे हाफ से मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ. इंटरमीडिएट परीक्षा के मूल्यांकन के लिए शहर में एमजेके कॉलेज, आरएलएसवाई कॉलेज,राज इंटर कॉलेज व विपिन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के रूप में कुल चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं. सुबह नौ बजे मूल्यांकन शुरू करने का समय निर्धारित होने के साथ मोबाइल फोन रखने पर प्रतिबंधित मूल्यांकन कार्य सुबह नौ से शाम पांच बजे तक संचालित होगा. मूल्यांकन के लिए प्रत्येक केंद्र पर 200 से 500 परीक्षक और 80 से 90 एमपीपी तैनात किए गए हैं. पारदर्शी मूल्यांकन के लिए केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बलों की तैनाती की गई है. मूल्यांकन अवधि में किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा.केंद्रों पर धारा 144 लागू किया गया है. इसके साथ ही केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. मूल्यांकन केंद्रों पर मोबाइल प्रतिबंधित किया गया है, सिर्फ केंद्र निदेशक और स्टेटिक दंडाधिकारी ही मोबाइल का उपयोग कर सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >