चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक में मरीजों को बेहतर से बेहतर सेवा भाव से करने पर दिया बल

अनुमंडल अस्पताल में मरीजों को चिकित्सीय उपचार के साथ बेहतर सुविधा उपलब्ध हो चिकित्सक व जीएनएम स्वास्थ्य कर्मी आपसी सामंजस्य के साथ रोस्टर ड्यूटी नित्य दिनों सुनिश्चित करें.

बगहा. अनुमंडल अस्पताल में मरीजों को चिकित्सीय उपचार के साथ बेहतर सुविधा उपलब्ध हो चिकित्सक व जीएनएम स्वास्थ्य कर्मी आपसी सामंजस्य के साथ रोस्टर ड्यूटी नित्य दिनों सुनिश्चित करें. जिसको लेकर शुक्रवार को अस्पताल प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. अशोक कुमार तिवारी ने चिकित्सक, जीएनएम स्वास्थ्य कर्मियों के साथ एक विशेष बैठक किया. इस दौरान प्रभारी उपाधीक्षक ने मरीजों के चिकित्सीय उपचार ,उपलब्ध दवा इंजेक्शन समेत विभिन्न तरह के इलाज में प्रयोग होने वाले सूक्ष्म उपकरणों के बारे में बिंदुवार जानकारी ली और जहां-जहां गैप मिला उसे दूर करने का भी निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि मरीजों के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय समय से दवा इंजेक्शन व उपकरण उपलब्ध कराया जाता है. जहां कमी होती हैं उसके लिए विभाग को डिमांड के लिए लिखा जाता हैं.ताकि मरीजों को चिकित्सीय उपचार में मदद मिल सके.और इलाज के लिए पहुंचे मरीजों का समुचित इलाज की सुविधा मिल सके. वहीं उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी अपने अपने कार्यों को सेवा भाव के साथ निरंतर करे किसी प्रकार की शिकायत का मौका नहीं दे . और सभी नियमित रूप से रोस्टर ड्यूटी ड्रेस कोड के साथ करने का निर्देश दिया. बैठक में स्वास्थ्य रोशन कुमार, जयप्रकाश त्यागी, पंकज कुमार, विजय कुमार ,मो. रेहान, माता सुमन, रमाकांत शर्मा, शालिनी कुमारी, राधिका कुमारी,रूसी कुमारी, लिली कुमारी, सरला कुमारी, किरण, सुमित, संजय आदि मौजूद रहें. वहीं बैठक संपन्न होने के साथ ही ड्यूटी पर तैनात सीतामढ़ी सदर अस्पताल के जीएनएम कर्मी द्वारा आत्महत्या करने पर एक शोक सभा का भी आयोजन किया गया. इसके अलावा जीएनएम स्कूल बेतिया से आई छात्राओं द्वारा अनुमंडल अस्पताल बगहा का कम्युनिटी भ्रमण किया गया. जिसका नेतृत्व वहां के अध्यापक सैम के द्वारा किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >