लौरिया. नगर पंचायत लौरिया के अंतर्गत लौरिया पैक्स एवं मरहिया पैक्स में दो अलग-अलग चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है. यह जानकारी बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि बीते तेईस मई को प्रारुप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है. जिसमें लौरिया पैक्स में 2734 एवं मरहिया पैक्स में 2780 मतदाता हैं. दावा आपत्ति का कार्य तेईस मई से दो जून तक किया जायेगा. दावा आपत्ति उपरांत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन चार जून को किया जायेगा.
बीडीओ ने बताया कि नामांकन एवं चुनाव की तिथि प्राधिकार द्वारा निर्धारित नहीं की गई है. प्राप्त सूचना के आधार पर नामांकन एवं पैक्स चुनाव तिथि निर्धारित होने पर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराये जायेंगे. इसकी जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन अधिकारी अभिषेक कुमार एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी जगदीश राम द्वारा संयुक्त रूप से दी गई. बता दें प्रखंड के 19 पैक्स में सत्रह पैक्स के चुनाव बीते दिसम्बर में करवाया जा चुका है. लौरिया नगर पंचायत में भी शीघ्र ही चुनाव होने की आशंका है. इसके लिए प्रशासनिक सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है. वहीं सिसवनिया एवं कटैया पैक्स में इसी साल के नवम्बर या दिसम्बर में चुनाव होंगे. वहीं लौरिया नगर पंचायत में दो पैक्सों के चुनावी सुगबुगाहट ने प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ा दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.