Bettiah: एफसीआई मैदान चनपटिया में स्टेडियम निर्माण की मांग

चनपटिया एफसीआई मैदान में आउटडोर स्टेडियम निर्माण कराने को लेकर पहल शुरु कर दी गई है.

बेतिया . चनपटिया एफसीआई मैदान में आउटडोर स्टेडियम निर्माण कराने को लेकर पहल शुरु कर दी गई है. नगर पंचायत के सभापति रजनी देवी ने मुख्यमंत्री खेल विकास योजना से स्टेडियम निर्माण कराने को लेकर बीस सूत्री की बैठक में आवाज उठाई. उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में सभी खेल प्रतियोगिता क्रिकेट व फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन होता है.सभापति ने जब नगर के किसी भी घर में नल-जल की आपूर्ति अब तक नहीं हो पाया है, तब अधूरे जगह पर नल-जल का पाईप लगवाकर सरकार का पैसा बर्बाद करना सही नहीं है. अधूरे जगह पर पाईप लगाने के कार्य को रोका जाए.अगर रोका नहीं गया, तो जनता का विरोध एवं पैसा की बर्बादी की जवाब देही प्रशासन की होगी. उन्होंने बीस सूत्री अध्यक्ष सह प्रभारी मंत्री जनक राम से कहा कि उन्हे विश्वास है कि सभी प्रस्ताव अति आवश्यक है.उन्होंने इसे यथाशिघ्र क्रियान्वयन की मांग की. सभापति प्रतिनिधि राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि मंत्री श्री राम ने आश्वस्त भी किया है कि स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव आने पर इसपर करवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >