धनरोपणी के दौरान ठनका से मौत, परिजनों में कोहराम

स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलबनिया निवासी मनीर मियां की मौत गुरुवार की सुबह भभुआ में ठनका गिरने से हो गयी.

मैनाटांड़. स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलबनिया निवासी मनीर मियां की मौत गुरुवार की सुबह भभुआ में ठनका गिरने से हो गयी. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मिली जानकारी के अनुसार बेलबनिया का मनीर मियां अपने गांव के लोगों के साथ भभुआ के प्राणपुर गांव में धान रोपनी में मजदूर करने कुछ दिन पहले गया था. गुरुवार के सुबह मनीर मियां सहित अन्य मजदूर धान की रोपनी कर रहे थे. उसी समय आकाशीय बिजली गिरी. जिसमें अन्य मजदूर तो भाग खड़े हुये, लेकिन मनीर मियां आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौत हो गयी. मृतक के शव का पोस्टमार्टम भभुआ के जिला अस्पताल में कराने के बाद शव को घर बेलबनिया लाया जा रहा है. मृतक मनीर मियां के साथ रह रहे गांव के लोगों ने इस घटना की जानकारी परिजनों को मोबाइल पर दी. खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक मनीर मियां की पत्नी रबुजन खातून, पिता मंजूर मियां, भाई सलमान मिया, अफसर मियां, बेटी अफसाना खातून, शहजान खातून, फिरोज मियां सहित घर के अन्य सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल है. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह रोते बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाया. ग्रामीणों ने बताया कि मनीर मियां की मौत से उसके परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ सा टूट गया है. वहीं सुखलही मुखिया प्रतिनिधि यशवंत कुमार ने मृतक मनीर मियां के परिजनों के लिए राहत व मुआवजा की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >