नहर पुल के समीप मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

सिरिसिया थाना के सिरिसिया नहर विश्वास पुल के समीप 40 वर्षीय युवक का शव मिला है.

चनपटिया/बेतिया. सिरिसिया थाना के सिरिसिया नहर विश्वास पुल के समीप 40 वर्षीय युवक का शव मिला है. शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान सिरिसिया वार्ड संख्या-6 निवासी जटाशंकर राय के पुत्र पवन कुमार राय (40) के रुप में हुई है.सूचना पर पहुंची सिरिसिया थाना की पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दी. थानाध्यक्ष मदन कुमार मांझी ने बताया कि मौत किस कारण से हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा. परिजनों ने अब तक आवेदन नहीं दिया दिया है. आवेदन मिलने पर एफआइआर दर्ज कर मामले की जांच की जायेगी. उधर पोस्टमार्टम रुम के बाहर रिटायर्ड फौजी जटाशंकर राय ने बताया कि मंगलवार की रात करीब सात बजे उनका पुत्र पवन घर किसी काम से निकला था. देर रात तक घर वापस नहीं लौटा. बुधवार की सुबह छह बजे के करीब ग्रामीणों द्वारा सूचना मिला कि नहर पुल के समीप पवन का शव पड़ा हुआ है. घटना स्थल पर पहुंचा,तो पाया कि ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है. पवन के शरीर पर जख्म है. शव को लेकर घर पहुंचे व इसकी सूचना पुलिस को दी. उन्होंने आशंका जताया है कि उनके पुत्र की हत्या पूर्व की विवाद को लेकर हुई है. घटना को लेकर मृतक की पत्नी वीणा देवी बेसुध पड़ी हुई है. वही दो बेटी व एक बेटा का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >