बाढ़ के पानी में डूबे 12 वर्षीय बालक का तीसरे दिन मिला शव मिला

नहर के बाढ़ की पानी में डूबे 12 वर्षीय बालक अनीश राम का शव आखिरकार एसडीआरएफ टीम और स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से तीसरे दिन बरामद कर लिया गया है.

बगहा. नहर के बाढ़ की पानी में डूबे 12 वर्षीय बालक अनीश राम का शव आखिरकार एसडीआरएफ टीम और स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से तीसरे दिन बरामद कर लिया गया है. बालक बाढ़ का पानी देखने गया था. जहां हादसे के दौरान वह पुल से फिसलकर नहर में गिर गया था. खोजबीन के बाद मंगलवार की दोपहर उसका शव पानी से बाहर निकाला गया. ग्रामीणों ने बताया कि दो पुत्र तथा एक पुत्री थी. जिसमें एक पुत्र की मौत बाढ़ के पानी में डूबने के बाद हो गई. वहीं मृतक की मॉ रो-रो कर बेहोश हो जा रही थी. बगहा थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मृत बालक अनीश राम, बड़गांव गांव निवासी अर्जुन राम का पुत्र था. शव मिलने के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है.परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. नगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है और घटना की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >